Glaucoma FAQs Hindi

ग्लूकोमा (काला मोतिया) – मरीजों के सामान्य सवाल (FAQs)

  1. सामान्य जानकारी

ग्लूकोमा क्या है?
यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें आंख का प्रेशर बढ़ जाता है और आंख की नस (ऑप्टिक नर्व) को नुकसान होता है, जिससे धीरे-धीरे नजर कम होती जाती है और यह नुकसान स्थायी होता है।

ग्लूकोमा क्यों होता है?
अक्सर इसका कोई खास कारण नहीं मिलता। कई बार यह अचानक जांच में पता चलता है। कुछ मामलों में यह परिवार से (जेनेटिक), आंख की पुरानी बीमारी या वातावरण की वजह से भी हो सकता है।

इसके लक्षण क्या हैं?
ज्यादातर लोगों में कोई लक्षण नहीं होते। यह पहले साइड वाली नजर (पेरिफेरल विजन) को प्रभावित करता है, इसलिए इसे “Silent thief of vision” भी कहते हैं।
आगे चलकर नजर कम होना, दर्द, लालपन और पानी आना हो सकता है।

मुझे कैसे पता चलेगा कि मुझे ग्लूकोमा है?
अक्सर मरीजों को आखिरी स्टेज तक पता नहीं चलता। इसलिए आंखों के डॉक्टर से जांच करवाना ही सबसे अच्छा तरीका है।

क्या ग्लूकोमा आंख के प्रेशर से जुड़ा है?
ज्यादातर मामलों में हां। लेकिन कुछ लोगों में प्रेशर नॉर्मल होने पर भी ग्लूकोमा हो सकता है (Normal Tension Glaucoma)।

  1. जांच और पहचान

ग्लूकोमा की जांच कैसे होती है?
यह 3–4 टेस्ट के कॉम्बिनेशन से पता चलता है।

कौनकौन से टेस्ट होते हैं?
Perimetry (फील्ड टेस्ट), OCT (नर्व स्कैन), और Fundus फोटो।

क्या इसे जल्दी पकड़ा जा सकता है?
हां, अगर समय पर डॉक्टर को दिखाया जाए तो बीमारी शुरू होने से पहले भी पता चल सकता है।

क्या बिना लक्षण के भी ग्लूकोमा हो सकता है?
हां, ज्यादातर मरीजों में कोई लक्षण नहीं होते।

किसको ज्यादा खतरा है?
50 साल से ज्यादा उम्र, डायबिटीज, बीपी, दिल की बीमारी, कोलेस्ट्रॉल, या पहले आंख की सर्जरी वाले मरीज।

  1. बीमारी बढ़ने का असर

क्या इससे पूरी नजर जा सकती है?
हां, अगर समय पर इलाज न किया जाए।

यह कितनी जल्दी बढ़ता है?
हर मरीज में अलग होता है, लेकिन बिना इलाज के धीरे-धीरे बढ़ता है।

क्या खोई हुई नजर वापस सकती है?
नहीं, जो नुकसान हो चुका है वह वापस नहीं आता।

अगर इलाज करें तो क्या होगा?
नजर धीरे-धीरे कम होती जाएगी और अंत में अंधापन हो सकता है।

क्या दोनों आंखों में होता है?
ज्यादातर में हां, लेकिन पहले एक आंख से शुरू होता है।

  1. इलाज के तरीके

क्या ग्लूकोमा पूरी तरह ठीक हो सकता है?
नहीं, यह डायबिटीज या बीपी की तरह कंट्रोल करने वाली बीमारी है।

इलाज क्या है?
सबसे पहले आई ड्रॉप्स।
अगर उससे कंट्रोल नहीं हुआ तो LASER या सर्जरी।

क्या सिर्फ ड्रॉप्स काफी हैं?
शुरुआती मामलों में हां। गंभीर मामलों में सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है।

सर्जरी कब करनी पड़ती है?
जब ड्रॉप्स काम न करें या साइड इफेक्ट हों।

  1. सर्जरी

क्या सर्जरी सुरक्षित है?
कुछ रिस्क होते हैं, लेकिन सही तरीके से करने पर सुरक्षित रहती है।

क्या दर्द होता है?
नहीं, यह एनेस्थीसिया में होती है।

कितना समय लगता है?
लगभग 30 मिनट से 1 घंटा।

क्या भर्ती होना पड़ता है?
उसी दिन छुट्टी मिल जाती है।

LASER क्या है?
शुरुआती मामलों में ड्रॉप्स के बजाय एक विकल्प।

  1. रिकवरी और लाइफस्टाइल

ठीक होने में कितना समय लगता है?
लगभग 3–4 हफ्ते।

क्या सावधानी रखनी चाहिए?
धूल, धूप, भारी काम से बचें।

क्या सामान्य काम कर सकते हैं?
1–2 हफ्ते में हल्के काम कर सकते हैं।

क्या लाइफस्टाइल बदलनी पड़ेगी?
कुछ मामलों में, खासकर भारी एक्सरसाइज करने वालों को।

क्या एक्सरसाइज कर सकते हैं?
हल्की एक्सरसाइज जैसे तेज चलना और प्राणायाम फायदेमंद है।

  1. दवाइयां और लंबी देखभाल

क्या जीवनभर इलाज करना पड़ेगा?
हां।

अगर ड्रॉप्स मिस हो जाएं तो?
नियमित लेना बहुत जरूरी है।

साइड इफेक्ट होते हैं?
हो सकते हैं, डॉक्टर मॉनिटर करते हैं।

कितनी बार चेकअप जरूरी है?
डॉक्टर बताएंगे।

  1. खर्च

इलाज का खर्च कितना है?
इलाज के प्रकार पर निर्भर करता है।

खर्च अलगअलग क्यों होता है?
दवाइयों और इलाज के प्रकार के कारण।

  1. इंश्योरेंस

क्या इलाज इंश्योरेंस में कवर है?
अक्सर हां।

क्या कैशलेस सुविधा है?
हां, सर्जरी के लिए।

  1. सुरक्षा और रिस्क

इलाज में क्या खतरे हैं?
हर इलाज में कुछ रिस्क होते हैं, लेकिन कंट्रोल किए जा सकते हैं।

  1. सर्जरी से पहले तैयारी

क्या करना चाहिए?
डॉक्टर के निर्देश मानें, हल्का खाना खाएं, आराम करें।

  1. सर्जरी के बाद

कितनी बार फॉलोअप?
4–6 बार या जरूरत के अनुसार।

  1. निर्णय से जुड़े सवाल

कौन डॉक्टर इलाज करेगा?
अनुभवी ग्लूकोमा स्पेशलिस्ट।

क्या दूसरी राय ले सकते हैं?
हां।

  1. भावनात्मक सवाल

क्या पूरी नजर चली जाएगी?
अगर समय पर इलाज हो तो नहीं।

क्या सामान्य जीवन जी सकते हैं?
हां, बिल्कुल।

  1. अपॉइंटमेंट

अपॉइंटमेंट कैसे लें?
फोन या मैसेज से बुक कर सकते हैं।

  1. फॉलोअप और संपर्क

क्या रिमाइंडर मिलेंगे?
हां, कॉल और मैसेज से।